भारत सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि 31 दिसंबर 2025 तक आपको अपने PAN कार्ड को Aadhaar कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका PAN कार्ड In-Active हो जाएगा। इसका सीधा असर आपके बैंकिंग, इनकम टैक्स रिटर्न और बड़े ट्रांजैक्शन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी और लिंक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया।

अगर PAN को Aadhaar से लिंक नहीं किया तो क्या होगा?
- आपका PAN कार्ड In-Active हो जाएगा।
- नया बैंक खाता नहीं खुल पाएगा।
- TDS (Tax Deduction at Source) दोगुने रेट पर कटेगा।
- बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन करना मुश्किल हो जाएगा।
- आप कई वित्तीय सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।
किन लोगों को PAN-Aadhaar लिंक करने की जरूरत नहीं?
कुछ विशेष श्रेणी के लोगों को पैन और आधार लिंक करने की आवश्यकता नहीं है:
- NRI (Non-Resident Indians)
- जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है
- असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर के निवासी
- विदेश में रह रहे भारतीय नागरिक
बाकी सभी नागरिकों को यह प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य है।
PAN और Aadhaar लिंकिंग की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
1. Income Tax की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में "Income Tax e-filing portal" सर्च करें।
👉 https://www.incometax.gov.in
2. स्टेटस चेक करे
- वेबसाइट पर जाकर “Link Aadhaar Status” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां PAN नंबर और Aadhaar नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका PAN पहले से Aadhaar से लिंक है तो मैसेज दिखेगा "Already Linked"।
- यदि लिंक नहीं है तो “Link Aadhaar” का ऑप्शन दिखाई देगा।
3. लिंक Aadhaar का विकल्प चुनें
- “Link Aadhaar” पर क्लिक करें।
- अपना PAN नंबर, Aadhaar नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP को दर्ज करें और वैलिडेट करें।
4. फीस का भुगतान करें (₹1000)
यदि आपने पहले से लिंक नहीं किया है तो सरकार ने ₹1000 फीस अनिवार्य कर दी है।
- इसके लिए “e-Pay Tax” ऑप्शन चुनें।
- Category में Income Tax चुनें।
- Assessment Year: 2026-27 चुनें।
- Payment Type: Other Receipts (500) → “Fee for PAN-Aadhaar Linking Delay”।
- Net Banking / UPI / Credit Card से ₹1000 का भुगतान करें।
- भुगतान सफल होने पर आपको Challan Receipt मिलेगा।
5. पेमेंट वेरिफाई करें
- पेमेंट करने के बाद 2-3 घंटे इंतजार करें।
- दोबारा पोर्टल पर लॉगिन करें और Link Aadhaar ऑप्शन चुनें।
- अब आपका पेमेंट डिटेल ऑटोमेटिक वेरिफाई होकर शो होगा।
6. Aadhaar डिटेल वैलिडेट करें
- यहां अपना नाम वही डालें जो आधार कार्ड पर है।
- यदि केवल जन्म का वर्ष दर्ज है तो "I have only year of birth in Aadhaar" चुनें।
- सही होने पर Validate Aadhaar Details पर क्लिक करें।
7. OTP से फाइनल वेरिफिकेशन
- आपके मोबाइल नंबर पर एक बार फिर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करने के बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें।
- अब आपका रिक्वेस्ट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भेज दिया जाएगा।
कितने समय में लिंक हो जाएगा?
- सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 48 घंटे (2 दिन) का समय लगता है।
- लेकिन कई बार आधे घंटे में भी PAN और Aadhaar सफलतापूर्वक लिंक हो जाते हैं।
- लिंक हो जाने पर आप Link Aadhaar Status से चेक कर सकते हैं।
ध्यान रखने योग्य बातें
- लिंकिंग की अंतिम तारीख: 31 दिसंबर 2025
- फीस: ₹1000 (देरी से लिंक करने पर)
- PAN और Aadhaar पर नाम, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स मैच होनी चाहिए।
- यदि डिटेल्स अलग हैं तो पहले उन्हें अपडेट कराना जरूरी है।
निष्कर्ष
यदि आपने अभी तक अपना PAN कार्ड को Aadhaar कार्ड से लिंक नहीं किया है तो इसे तुरंत कर लें। इससे आपका PAN कार्ड इनएक्टिव नहीं होगा और आप सभी वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाते रहेंगे। सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है, इसलिए समय रहते इसे पूरा करना बहुत जरूरी है।
👉 ऑफिशियल लिंकिंग पोर्टल: https://www.incometax.gov.in
Comments
Post a Comment