mp board class 9th social science ardhvaarshik pariksha 2025 | एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 important questions
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
कक्षा 9वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा, 2025-26 important questions
विषय – सामाजिक विज्ञान (SOCIAL SCIENCE)
[Hindi & English Version]
कुल प्रश्न – 23 | कुल पृष्ठ – 08
समय – 3 घंटे | पूर्णांक – 75
निर्देश –
- सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
- प्रत्येक प्रश्न के आगे अंक अंकित हैं।
- जहाँ विकल्प दिए गए हैं, वहाँ किसी एक का उत्तर दीजिए।
प्र.1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1×6=6)
(i) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर –
(अ) अनाईमुडी (ब) महेंद्रगिरि (स) कंचनजंगा (द) खासी
(ii) गर्मियों में उत्तरी मैदानों में बहने वाली हवा को कहा जाता है –
(अ) कालबैसाखी (ब) लू (स) व्यापारिक हवाएँ (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
(iii) रूस में राजशाही का पतन हुआ –
(अ) 1889 ई. (ब) 1917 ई. (स) 1915 ई. (द) 1919 ई.
(iv) बिरसा मुंडा ने जिस क्षेत्र में वन समुदाय के विद्रोह का नेतृत्व किया वह था –
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) केरल (स) स्थाल परगना (द) छोटा नागपुर
(v) नागरिक व सरकार के बीच झगड़ों का निपटारा कौन करता है?
(अ) लोकसभा उपाध्यक्ष (ब) सर्वोच्च न्यायालय (स) राष्ट्रपति (द) गृहमंत्री
(vi) प्रधानमंत्री रोजगार योजना कब प्रारंभ की गई?
(अ) 2005 (ब) 2003 (स) 1993 (द) 1999
प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1×6=6)
(i) भारत में सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी ____ नदी की है।
(ii) रूस के राष्ट्रीय झंडे का रंग ____ है।
(iii) वर्ष 1946 में संविधान सभा में "उद्देश्य प्रस्ताव" ____ के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
(iv) गरीबी रेखा के निर्धारण के लिए भारत में ____ संगठन सर्वेक्षण करता है।
(v) लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का चुनाव ____ करती है।
(vi) रूसी साम्राज्य में मुस्लिम धर्म सुधारक ____ कहलाते थे।
प्र.3. सही जोड़ी बनाइए –
(1×6=6)
| कॉलम (अ) | कॉलम (ब) |
|---|---|
| (i) भारत | (अ) मध्य प्रदेश |
| (ii) आर. के. लक्ष्मण | (ब) पश्चिम बंगाल |
| (iii) अब्राहम लिंकन | (स) अमेरिका |
| (iv) मत्स्य पालन | (फ) प्राथमिक क्षेत्रक |
| (v) नमामी देवी नर्मदे परियोजना | (अ) मध्य प्रदेश |
| (vi) सुंदरबन डेल्टा | (ब) पश्चिम बंगाल |
प्र.4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए –
(1×6=6)
(i) प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कौन-सा कदम उठाया गया है?
(ii) एलनीनो क्या है?
(iii) मालाबार तट पर किन पवनों से वर्षा होती है?
(iv) नागार्जुन सागर नदी परियोजना किस नदी पर है?
(v) ‘युंगफोक’ क्या था?
(vi) न्यायाधीशों को समय पूर्व पद से हटाने की प्रक्रिया क्या है?
प्र.5. निम्नलिखित प्रश्नों के सत्य / असत्य बताइए –
(1×6=6)
(i) नेपोलियन को यूरोप के आधुनिकीकरण का अग्रदूत माना जाता है।
(ii) खारे पानी की झील को लैगून कहते हैं।
(iii) बैरेन द्वीप अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
(iv) भारत में बहुमत से चुनाव जीतने वाला दल सरकार बनाता है।
(v) पालमपुर में पारंपरिक बीजों से उपज अधिक होती थी।
(vi) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जल राशि पाक जलडमरूमध्य है।
प्र.6. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट में दो अंतर लिखिए।
अथवा बांगर और खादर में दो अंतर लिखिए।
(2)
प्र.7. मालाबार क्षेत्र में ढालू छत वाले मकान क्यों बनाये जाते हैं? कारण लिखिए।
अथवा ग्रीष्मकाल में प्रायद्वीपीय भारत में तापमान क्यों कम रहता है?
(2)
प्र.8. किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?
(2)
प्र.9. घुमंतू खेती पर सरकार ने रोक क्यों लगाई?
अथवा औपनिवेशिक शासनकाल में रहने वाली दो वन्य जातियों के नाम व निवास स्थान लिखिए।
(2)
प्र.10. बहुविध फसल प्रणाली किसे कहते हैं?
अथवा पालमपुर में गैर-कृषि क्रियाएँ कौन-सी हैं?
(2)
प्र.11. फ्रांस में दास प्रथा का उन्मूलन कब और किसने किया था?
अथवा फ्रांसीसी क्रांति कब आरंभ हुई? इसके दो प्रभाव लिखिए।
(2)
प्र.12. लोकतंत्र क्यों आवश्यक है?
अथवा लोकतंत्र का क्या अर्थ है?
(2)
प्र.13. संविधान संशोधन का क्या अर्थ है?
अथवा संविधान सभा किसे कहते हैं?
(2)
प्र.14. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
अथवा भारतीय चुनाव आयोग के सामने दो प्रमुख चुनौतियाँ लिखिए।
(2)
प्र.15. अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र से क्या आशय है?
अथवा बेरोजगारी से क्या आशय है?
(2)
प्र.16. अर्थव्यवस्था के द्वितीयक क्षेत्र के दो उदाहरण लिखिए।
अथवा आर्थिक और गैर-आर्थिक क्रियाओं में दो अंतर लिखिए।
(2)
प्र.17. नात्सीवाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
अथवा ‘जिप्सी’ और ‘घेटो’ का अर्थ बताइए।
(2)
प्र.18. कर्क रेखा का भारत की जलवायु में क्या महत्त्व है?
अथवा भारत को उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है?
(3)
प्र.19. रूसी क्रांति के तीन प्रभाव स्पष्ट कीजिए।
अथवा “1917 ई. की रूसी क्रांति से नयी सभ्यता और संस्कृति का जन्म हुआ।” इस कथन की पुष्टि में तीन बिंदु लिखिए।
(3)
प्र.20. पंथ निरपेक्ष, सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न एवं लोकतांत्रिक गणराज्य का अर्थ क्या है?
अथवा संविधान क्या है? संविधान की तीन विशेषताएँ लिखिए।
(3)
प्र.21. भारत में निर्धनता के चार कारण लिखिए।
अथवा निर्धनता उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाई गई तीन योजनाओं के नाम लिखिए।
(4)
प्र.22. "सामूहिक उत्तरदायित्व" का अर्थ व महत्त्व स्पष्ट कीजिए।
अथवा भारतीय संसद के चार मुख्य कार्य लिखिए।
(4)
प्र.23. मानचित्र कार्य (Map Work)
दिए गए भारत के मानचित्र में दर्शाइए –
(4)
(i) मालाबार तट (ii) अंडमान निकोबार द्वीप समूह (iii) अरब सागर (iv) लक्षद्वीप
अथवा
(i) जास्कर श्रेणी (ii) मासिनराम (iii) आरावली श्रेणी (iv) शिलांग का पठार
Comments
Post a Comment