Skip to main content

MP Board Class 10th Science Half Yearly Exam 2025–26 Important Questions

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 3 अक्टूबर 2025 को लिया जाना है इस पेपर का रियल वाला सॉल्यूशन इसी वेबसाइट पर आपको मिलेगा। किसी के साथ पूरा पेपर वह डाउनलोड करने की सुविधा यही मिलेगी और अधिक जानकारी के लिए इसे लेख को अंत तक पढ़ें। कक्षा दसवीं विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर की तैयारी कितनी हुई है उसे नीचे दिए गए पेपर के आंसर देने की कोशिश करें यदि आंसर ना पता हो तो नीचे इसके उत्तर सही वाले भी दिए गए हैं।  कक्षा 10वीं  विज्ञान  अर्धवार्षिक परीक्षा 2025–26 important questions विषय : विज्ञान / Science अधिकतम अंक : 75 समय : 03 घंटे प्रश्नों की संख्या : 23 प्रिंटेड पृष्ठ : 08 निर्देश – सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है, कुल 30 अंक। प्रश्न 6 से 23 तक आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। प्रश्न 6 से 17 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक उत्तर लगभग 30 शब्दों में। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। प्रश्न 18 से 20 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक उत्तर लगभग 75 शब्दों में। प्रत्येक प्...

mp board class 10th Science Half Yearly Paper 2025-26 | एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2025-26

कक्षा 10वीं विज्ञान (विज्ञान) का अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र 2024–25 (MP Board Pattern) पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न

(केवल हिंदी में, बिना उत्तरों के)


माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश

कक्षा – 10वीं | विषय – विज्ञान (Science)

अर्धवार्षिक परीक्षा 2024–25

अधिकतम अंक : 75  समय : 3 घंटे


प्र.1. सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(1×6=6)

(i) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का सामान्य नाम है –
(अ) धोने का सोडा (ब) विरंजक चूर्ण (स) बेकिंग सोडा (द) नीला थोथा

(ii) पेन्टेन का आणविक सूत्र C₅H₁₂ है। इसमें है –
(अ) 5 सहसंयोजी बंध (ब) 12 सहसंयोजी बंध (स) 16 सहसंयोजी बंध (द) 17 सहसंयोजी बंध

(iii) बीजाणु द्वारा प्रजनन किया जाता है –
(अ) राइजोपस द्वारा (ब) हाइड्रा द्वारा (स) प्लेनेरिया द्वारा (द) उपरोक्त सभी

(iv) नर में कौन सा गुणसूत्र लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी है –
(अ) X (ब) Y (स) XX (द) XY

(v) समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है –
(अ) अनन्त (ब) 2 सेमी (स) +1 सेमी (द) -1 सेमी

(vi) 1 अश्व शक्ति में कितने वाट होते हैं –
(अ) 746 वाट (ब) 786 वाट (स) 796 वाट (द) 776 वाट

प्र.2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(1×6=6)

(i) शुद्ध जल का pH मान ........ होता है।
(ii) धातु को छोड़कर ........ कमरे के तापमान पर ठोस अवस्था में पाई जाती है।
(iii) शराब (वाइन) में ........ होता है।
(iv) दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य खाली स्थान को ........ कहते हैं।
(v) सभी जीवों का शरीर ........ का बना होता है।
(vi) विद्युत विभव का SI मात्रक ........ है।


प्र.3. निम्नलिखित कथनों के लिए सत्य (✔) अथवा असत्य (✖) लिखिए –

(1×6=6)

(i) न्यूट्रलाइजेशन अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है।
(ii) मिथेन एक संतृप्त हाइड्रोकार्बन है।
(iii) हाइड्रा में मुकुलन द्वारा प्रजनन होता है।
(iv) आयोडीन की कमी से गोइटर रोग होता है।
(v) उभयदर्शी लेंस का फोकस धनात्मक होता है।
(vi) ओम का नियम विद्युत धारा से संबंधित है।


प्र.4. सही जोड़ी मिलाइए –

(1×6=6)

कॉलम (अ) कॉलम (ब)
(i) एनोड़ीकरण (f) एल्युमीनियम
(ii) थायरोक्सीन का संश्लेषण (e) आयोडीन
(iii) प्लेसेंटा (d) मादा
(iv) लाइपेज (b) वसा
(v) हाइड्रा (c) मुकुलन
(vi) पित्त रस (a) पित्ताशय

प्र.5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए –

(1×6=6)

(i) ऐसी अभिक्रिया जिसमें एक पदार्थ का उपचयन तथा दूसरे पदार्थ का अपचयन होता है क्या कहलाती है?
(ii) दो या दो से अधिक धातुओं के समांगी मिश्रण को क्या कहते हैं?
(iii) कार्बन की परमाणु संख्या क्या है?
(iv) पाचन नली में सर्वप्रथम भोजन में मिलने वाला एंजाइम कौन-सा है?
(v) रेखीय आवर्धन किसे कहते हैं?
(vi) आकाश के नीले रंग का कारण क्या है?


प्र.6 से प्र.23 तक (संक्षिप्त एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

प्र.6. वायु में जलाने से पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?
या
लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?

प्र.7. प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्ररोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए? समीकरण सहित लिखिए।
या
उदासीनीकरण अभिक्रिया को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।

प्र.8. एक्वा रेजिया किसे कहते हैं? इसका एक उपयोग लिखिए।
या
ध्वन्यात्मक (सोनोरस) पदार्थ किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।

प्र.9. हाइड्रोकार्बन क्या है? एक उदाहरण लिखिए।
या
किण्वन से आप क्या समझते हैं?

प्र.10. हमारे शरीर में वसा का पाचन कैसे होता है? यह प्रक्रिया कहाँ होती है?
या
हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं?

प्र.11. तंत्रिका कोशिका के दो कार्य लिखिए।
या
निम्न हॉर्मोन्स के एक-एक कार्य लिखिए –
(a) थायरॉक्सिन (b) वृद्धि हॉर्मोन

प्र.12. ग्लोबल वार्मिंग के कोई दो कारण लिखिए।
या
द्विखंडन क्या है?

प्र.13. मेंडल के पृथक्करण का नियम लिखिए।
या
मनुष्य में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है?

प्र.14. लेंस की क्षमता से आप क्या समझते हैं? सूत्र सहित लिखिए।
या
समतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन +1 का क्या अर्थ है?

प्र.15. मानव नेत्र की संरचना का रेखाचित्र बनाइए।
या
प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का वर्ण विक्षेपण चित्र सहित दर्शाइए।

प्र.16. पर्यावरण में सभी जीव एक-दूसरे से पारस्परिक संबंध क्यों रखते हैं?
या
कचरा प्रबंधन में जैव-निम्नीकरणीय व अजैव-निम्नीकरणीय पदार्थों की व्याख्या कीजिए।

प्र.17. आपके घर में विद्युत तार का प्रतिरोध किन कारकों पर निर्भर करता है?
या
ओम का नियम लिखिए।

प्र.18. बेकिंग सोडा बनाने की विधि व उसके उपयोग लिखिए।
या
अम्ल एवं क्षार में तीन अंतर लिखिए।

प्र.19. पुष्प की अनुदैर्ध्य काट का नामांकित चित्र बनाइए।
या
डी.एन.ए. प्रतिकृति का प्रजनन में क्या महत्व है?

प्र.20. टिंडल प्रभाव उत्पन्न करने में प्रकीर्णन की भूमिका बताइए।
या
दूर दृष्टि दोष क्या है? इसका निवारण लिखिए।

प्र.21. निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर संतुलित कीजिए –
(अ) नाइट्रोजन हाइड्रोजन से मिलकर अमोनिया बनाती है।
(ब) हाइड्रोजन सल्फाइड का दहन करने पर जल और सल्फर डाइऑक्साइड बनता है।
(स) एल्युमिनियम सल्फेट एवं बेरियम क्लोराइड की अभिक्रिया से अवक्षेप बनता है।
(द) पोटेशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस देती है।
या
ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया क्या है? उदाहरण सहित लिखिए।

प्र.22. मानव हृदय का नामांकित चित्र बनाइए।
या
धमनी एवं शिरा में चार अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्र.23. एक अवतल दर्पण किसी वस्तु का तीन गुना आवर्धित वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है, यदि वस्तु दर्पण से 10 सेमी दूरी पर है तो प्रतिबिंब की दूरी ज्ञात कीजिए।
या
निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए –
(a) ध्रुव (b) लेंस का मुख्य अक्ष (c) प्रकाशिक केंद्र (d) वक्रता केंद्र



Note : यह  पेपर MP Board के छात्रों के लिए जो कक्षा 10वीं में 2025-26 में अध्ययन कर रहे है उनके लिए यह प्रश्न महत्वपूर्ण प्रश्न है। इस पोस्ट में यह दावा नहीं किया गया है कि यह पेपर रियल है इसको महत्वपूर्ण प्रश्न समझकर इसकी तैयारी करें।

Comments

Popular posts from this blog

mp board class 9th social science ardhvaarshik pariksha 2025 | एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 important questions

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश कक्षा 9वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा, 2025-26 important questions विषय – सामाजिक विज्ञान (SOCIAL SCIENCE) [Hindi & English Version] कुल प्रश्न – 23 | कुल पृष्ठ – 08 समय – 3 घंटे | पूर्णांक – 75 निर्देश – सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के आगे अंक अंकित हैं। जहाँ विकल्प दिए गए हैं, वहाँ किसी एक का उत्तर दीजिए। प्र.1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1×6=6) (i) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर – (अ) अनाईमुडी (ब) महेंद्रगिरि (स) कंचनजंगा (द) खासी (ii) गर्मियों में उत्तरी मैदानों में बहने वाली हवा को कहा जाता है – (अ) कालबैसाखी (ब) लू (स) व्यापारिक हवाएँ (द) उपरोक्त में से कोई नहीं (iii) रूस में राजशाही का पतन हुआ – (अ) 1889 ई. (ब) 1917 ई. (स) 1915 ई. (द) 1919 ई. (iv) बिरसा मुंडा ने जिस क्षेत्र में वन समुदाय के विद्रोह का नेतृत्व किया वह था – (अ) आंध्रप्रदेश (ब) केरल (स) स्थाल परगना (द) छोटा नागपुर (v) नागरिक व सरकार के बीच झगड़ों का निपटारा कौन करता है? (अ) लोकसभा उपाध्यक्ष (ब) सर्वोच्च न्यायालय (स) राष्ट्र...

कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2025 उत्तर पत्र उत्तर सहित important questions answers

उत्तर 1: सही विकल्प चुनकर लिखिए (ब) महेंद्रगिरि (ब) लू (ब) 1917 ई. (द) छोटा नागपुर (ब) सर्वोच्च न्यायालय (स) 1993 उत्तर 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए गंगा लाल जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन (NSSO) जनता जदीद उत्तर 3: सही जोड़ी बनाइए भारत - (स) अमेरिका आर. के. लक्ष्मण - (ब) पश्चिम बंगाल अब्राहम लिंकन - (स) अमेरिका मत्स्य पालन - (फ) प्राथमिक क्षेत्रक नमामी देवी नर्मदे परियोजना - (अ) मध्य प्रदेश सुंदरबन डेल्टा - (ब) पश्चिम बंगाल उत्तर 4: एक वाक्य में उत्तर दीजिए प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए दोपहर का भोजन योजना चलाई गई। एल नीनो पूर्वी प्रशांत महासागर में जल के तापमान में वृद्धि से उत्पन्न एक मौसम प्रणाली है। मालाबार तट पर दक्षिण-पश्चिम मानसूनी पवनों से वर्षा होती है। नागार्जुन सागर नदी परियोजना कृष्णा नदी पर है। 'युंगफोक' रूस का एक युवा संगठन था। न्यायाधीशों को समय से पहले हटाने की प्रक्रिया को महाभियोग कहते हैं। उत्तर 5: सत्य / असत्य बताइए ...

Birth Certificate Online Apply | how to apply birth certificate 2025 घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र

Birth Certificate Online Apply आज के समय जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के पास आधार कार्ड का होना बहुत जरूरी है इस तरह से अब राकेश व्यक्ति के पास में जन्म प्रमाण पत्र का होना भी बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि अब सरकारी काम में लगभग सभी क्षेत्रों में Birth Certificate पत्र की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे कई व्यक्ति हैं जिनके पास अभी तक अपना जन्म प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट नहीं है. उनको बता दूं कि आप अब जन्म प्रमाण पत्र का सर्टिफिकेट को बना सकते है और इसकी हार्ड कॉपी ( फोटो Copy ) भी करा सकते है यह तभी संभव है जब आप birth certificate apply online करना होगा। ऐसे में पहले जिस व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाकर लाइन लगा पड़ता था या घंटे खड़े रहते थे लेकिन अब आप को बता दूं कि यह समस्या यह समाप्त हो गई है. Birth Certificate Online Apply क्योंकि अब आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने बच्चों या किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र को घर बैठकर आसानी से बनवा सकते हैं बनवाने के लिए कुछ ऑनलाइन स्टेप्स है जो कि आप आधिकारिक वेबसाइट पर Birth ...

MP Board Class 10th Social Science Ardhvaarshik Paper 2025 important questions | एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर 2025 महत्वपूर्ण प्रश्न

MP Board Class 10th Social Science Ardhvaarshik Paper 2025 का तलाश कर रहे छात्रों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आ चुकी है, जैसा की आप सबको पता होगा कि MP Board Class 10th Social Science Ardhvaarshik Paper 2025 के पेपर 3 नवंबर 2025 से स्टार्ट होने वाले हैं जिसमें से सामाजिक विज्ञान यानी कि सोशल साइंस का पेपर होने वाला है। इस पेपर के साथ ही हम आपको MP Board Class 10th Social Science Ardhvaarshik Paper 2025 Full Solution को आप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं यह भी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले हैं। सॉल्यूशन से यह पता चल जाएगा की आप अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर में कितने प्रश्नों के आंसर सहित के आए हैं यदि आप MP Board Class 10th Social Science Ardhvaarshik Paper 2025 Full Solution Download करने के लिए कृपया इस देश को ध्यान से और अंत तक जरूर पढ़ें। MP Board Class 10th Social Science Ardhvaarshik Paper 2025 जैसा कि आप आपको पता होगा कि एमपी बोर्ड द्वारा इस बार कक्षा 10 का सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर को लिया जाना है, यदि आप कक्षा दसवीं सामाजिक विज्ञान अर्धवार्षिक पेपर के लिए इंपोर्टेंट प्...

Aadhar Card Mobile Number Chenge | इतना आसानी से होगा....

आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट अब बहुत ही आसान हो गया है ऑनलाइन प्रक्रिया जान लोगे तो आधार सेंटर पर जाकर लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। मोबाइल नंबर अपडेट या जुड़ा होगा तो आधार कार्ड को डाउनलोड, Free Address Update, बैंकिंग सेवाएं और सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे। चलिए बताता हूं कि वह कौन से तरीके हैं जिनके माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट आप कर सकते है। Note - aadhar card को mobile से अपडेट करने के लिए एक नया app e aadhaar सरकार लॉन्च करेगी कुछ ही दिनों में उसके सभी Feature कैसे use या इस्तेमाल करना है यह Video के माध्यम से सीखने के लिए YouTube Channel Subscribe करें free में सिखाया जाएगा, और नीचे अभी कैसे अपडेट कर सकते है बताया गया है। Aadhar Card Mobile Number Chenge आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना बहुत ही आवश्यक है कुछ सरकारी लाभ आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण OTP नहीं आ पाती और उस योजना का लाभ भी नहीं मिल पाता। इसलिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा नहीं है तो जुड़वाए या किसी कारण से जुड़ा मोबाइल नंबर वर्तमान में आपके पास नहीं है या दूसरा मोबाइल...

Nmms result 2025 ऐसे चेक करें

  NMMS Result 2025 का इंतज़ार अब खत्म, रिजल्ट देखना है और अगर आपने National Means Cum Merit Scholarship (NMMS) परीक्षा दी है, तो यह लेख आपके लिए सबसे सही जगह आए है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप rskmp.in , educationportal.mp.gov.in , और KisanResult.in वेबसाइट से अपना NMMS Result 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं — वो भी बिना किसी लॉगिन या परेशानी के। NMMS क्या है? (What is NMMS Exam?) NMMS (National Means cum Merit Scholarship) भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है। इसका उद्देश्य उन मेधावी छात्रों की मदद करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। NMMS योजना का उद्देश्य गरीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति देना। पढ़ाई छोड़ने की समस्या को कम करना। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना। NMMS छात्रवृत्ति राशि चयनित छात्रों को ₹12,000 प्रति वर्ष (₹1,000 प्रति माह) की छात्रवृत्ति मिलती है। यह सहायता 9वीं से 12वीं कक्षा तक दी जाती है। NMMS Result 2025 कहां जारी होता है? NMMS परीक्षा का परिणाम (Result) तीन प्रमुख वेबसाइटों पर जारी ...

Birth Certificate | जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाए

lock-embed is-type-video is-provider-youtube wp-block-embed-youtube wp-embed-aspect-16-9 wp-has-aspect-ratio"> https://youtu.be/Cl4g-8PXoio Now you don’t need to visit government offices to get a birth certificate. If you understand the process of Birth Certificate Online Apply (Janam Praman Patra Online Apply) , you can complete the process easily from your mobile or computer in just a few minutes. In this article, we’ll explain step-by-step how to apply online, what documents are required, and what to do if the online method doesn’t work — the offline process . Under the Digital India Mission launched by the Government of India, citizens no longer need to visit the Municipal Corporation or Panchayat offices to obtain a birth certificate. This service is now completely available online, allowing citizens to apply from the comfort of their home using a mobile phone or laptop. After the online application, the hard copy of your birth certificate will be sent to your a...